राज्योत्सव में 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से नवाजा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित
साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान साहित्य, पत्रकारिता, कला-संस्कृति, खेल, कृषि, शिक्षा, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनजातीय उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
राज्य अलंकरण से सम्मानित प्रमुख विभूतियां एवं संस्थाएं इस प्रकार हैं
शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी के डुमन लाल ध्रुव, यति यतनलाल सम्मान कुम्हारी के विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, गुण्डाधूर सम्मान कोरबा की संजू देवी तथा मिनीमाता सम्मान गरियाबंद की लोक आस्था सेवा संस्थान (लता नेताम) को प्रदान किया गया।
गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान कबीरधाम के सुखचंद भास्कर, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार बस्तर की प्राथमिक कुडुक मछुवा सहकारी समिति, हबीब तनवीर सम्मान रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर तथा महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान बालोद के टोमन कुमार को मिला।
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान बिलासपुर के तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान रायगढ़ के डॉ. बिहारीलाल साहू, चक्रधर सम्मान रायपुर के डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति, दाऊ मंदराजी सम्मान रेखा जलक्षत्री तथा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार कबीरधाम के पुन्नीदास भट्ट को प्रदान किया गया।
महाराजा अग्रसेन सम्मान रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को मिला। चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार हिन्दी प्रिंट मीडिया के लिए प्रमोद कुमार साहू तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए बरुण सखाजी एवं रसिका पांडेय को संयुक्त रूप से दिया गया। मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार शिशिर रॉय चौधरी को प्रदान किया गया।
खुमान साव सम्मान चंद्रभूषण वर्मा को

धन्वन्तरि सम्मान डॉ. दिनेश कुमार नाग, बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार प्रदीप कुमार सोनी, संस्कृत भाषा पुरस्कार डॉ. बहुरन सिंह पटेल तथा डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा पुरस्कार श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर को प्रदान किया गया।
श्रम यशस्वी पुरस्कार अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरडीह, पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव तथा छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान दीपाली सरावगी को मिला।
किशोर साहू सम्मान करन खान (सैयद ताहिर अली), लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान साधना यादव, देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार सी.एल. रात्रे तथा खुमान साव सम्मान चंद्रभूषण वर्मा को प्रदान किया गया।
लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार दुर्गा प्रसाद पारकार, किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण मोहन सुंदरानी, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान कौस्तुभ शुक्ला एवं हेमन्त कुमार मिश्र को संयुक्त रूप से दिया गया।
माता बहादुर कलारिन सम्मान कांकेर की बुलबुल बैदया, पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अनंत विजय, डॉ. तीज़न बाई सम्मान चेतन लाल देवांगन, चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय ‘सन्नी’ तथा संत रविदास सम्मान जगदीश प्रसाद देशमुख को प्रदान किया गया।
समारोह में सम्मानित सभी विभूतियों एवं संस्थाओं के योगदान की सराहना करते हुए राज्य की समृद्ध लोककला, संस्कृति, साहित्य, सामाजिक समरसता और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। राज्य अलंकरण समारोह प्रदेश की प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन देने के साथ नई पीढ़ी को समाज एवं राज्य के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देने वाला अवसर बना।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











