चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थानों में छह आरोपी गिरफ्तार, आईटी एक्ट में भेजा जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बच्चों से संबंधित यौन शोषण सामग्री को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर साझा करने तथा अपलोड करने के मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की साइबर टिपलाइन से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दुर्ग जिले के पांच थाना क्षेत्रों में जांच और कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल के अनुसार दुर्ग पुलिस की साइबर सेल को साइबर टिपलाइन के माध्यम से सूचना मिली थी कि जिले के अलग-अलग इलाकों में कुछ लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चों से संबंधित यौन शोषण सामग्री का आदान-प्रदान कर रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा ऐसी सामग्री ऑनलाइन अपलोड किए जाने की जानकारी भी मिली थी।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और संबंधित थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने संदिग्ध इंटरनेट पतों, मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया खातों का तकनीकी विश्लेषण किया। डिजिटल गतिविधियों से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई।

पांच थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, नेवई और बोरी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इन क्षेत्रों से जुड़े मामलों में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(बी) के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने रामनगर सुपेला निवासी पोषण लाल देवांगन, नयापारा बासिन निवासी दिनेश प्रजापति (20), कुरूद जामुल निवासी उमेश कुमार साहू (43), ग्राम ढौर जामुल निवासी मुकेश विश्वकर्मा (23) और बीआरपी कॉलोनी स्टेशन मरोदा निवासी प्रकाश दास (26) शामिल हैं। इसके अलावा दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

ऑनलाइन ऐसी सामग्री साझा करना गंभीर अपराध

एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल ने कहा कि बच्चों से संबंधित यौन शोषण सामग्री को ऑनलाइन साझा करना, अपलोड करना या उसका आदान-प्रदान करना गंभीर अपराध है। साइबर टिपलाइन से मिलने वाली सूचनाओं का तकनीकी विश्लेषण कर ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

चाइल्ड पोर्नाेग्राफी मामले में युवक गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो किया था अपलोड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल