जीजा के घर लाखों की चोरी, जुए के कर्ज में डूबा साला गिरफ्तार; गुमराह करने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ऑनलाइन जुआ खेलने की लत और कर्ज चुकाने की मजबूरी ने एक युवक को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया कि उसने रिश्तों की मर्यादा तक भुला दी। रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक युवक ने अपने ही सगे जीजा के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब 25 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 37 लाख रुपये बताई गई है।

जीजा के घर की हर जानकारी थी आरोपी को

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर का है। पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी अनिल शर्मा कृषि विभाग में तकनीकी विशेषज्ञ के पद पर कोंडागांव में पदस्थ हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। रायपुर स्थित उनके मकान में माता-पिता और बड़े भाई का परिवार भी रहता है।

28 अक्टूबर को मकान की साफ-सफाई के बाद घर में ताला लगा दिया गया था। इसके दो दिन बाद 30 अक्टूबर की सुबह प्रार्थी की मां ने फोन कर बताया कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ है। सूचना मिलते ही अनिल शर्मा रायपुर पहुंचे। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी और लॉकर टूटे हुए थे तथा सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों के साथ नकदी रकम गायब थी।

दीवार फांदकर घुसा, ग्राइंडर मशीन से तोड़ा ताला

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मकान की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करता और सीढ़ियों के रास्ते तीसरी मंजिल तक जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान प्रार्थी के साले प्रियंक उर्फ शुभम पाण्डेय (31) के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह लगातार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

दो दिन जीजा के घर रुका, तभी बनाई चोरी की योजना

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे ऑनलाइन जुआ खेलने की आदत है और इस वजह से उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने ही जीजा के घर चोरी करने की योजना बनाई थी।

कुछ दिन पहले वह अपनी बहन के साथ जीजा के घर दो दिन तक रुका था। इसी दौरान उसे पता चल गया था कि घर की आलमारी में सोने-चांदी और हीरे के आभूषणों के साथ नकदी रकम रखी हुई है। उसे यह भी जानकारी थी कि उसकी बहन जीजा के साथ कोंडागांव चली गई है। इसके बाद आरोपी ने मौका देखकर घर की दीवार फांदी और तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। अपने पास रखी छोटी ग्राइंडर मशीन से दरवाजे की कुंडी और ताला तोड़ा। फिर आलमारी का लॉकर तोड़कर कीमती जेवरात और नकदी चोरी कर ली।

गुमराह करने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

चोरी के बाद आरोपी ने पुलिस और परिजनों को भ्रमित करने के लिए शातिराना तरीका अपनाया। उसने कुछ आभूषण जानबूझकर वहीं छोड़ दिए और कपड़ों को दोबारा व्यवस्थित कर आलमारी में रख दिया, ताकि तत्काल किसी को उस पर शक न हो। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रियंक उर्फ शुभम पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 25 तोला सोने के जेवरात, जिसकी अनुमानित कीमत 37 लाख रुपये है, बरामद कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

डंगनिया में सूने मकान में चोरीः ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल