गरियाबंद पुलिस : छुरा थाना अंतर्गत 8.200 किलो अवैध गांजा परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- थाना छुरा अंतर्गत कोसमबुड़ा तिराहा मे चेकिंग के दौरान छुरा पुलिस एवं स्पेशल टीम ने लगभग 8 किलो ग्राम अवैध गाँजा आरोपियों से जप्त किया है । आरोपियों के कब्जे से जब्त गांजे कि कीमत लगभग 80000/- हजार रुपये है ।आरोपी के विरूध्द धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

आपको बता दे कि जिले के पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देश पर जिले में अवैध गांजा, जुआ, सट्टा के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ऐसे संलिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी है ।

जानकारी के अनुसार थाना छुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थों का परिवहन कर रहा है इसकी सूचना थाना प्रभारी छुरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर एवं एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह के नेतृत्व में थाना छुरा एवं स्पेशल टीम के कार्यवाही शुरू की ।

कोसमबुडा तिरहा में चेकिंग के दौरान उडिसा की तरफ से एक काले रंग की सुपर स्पेलण्डर CG06 PA 4014 तेज रफ्तार में आ रही थी।  जिसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह मोटर सायकल चालक नही रुका जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम बसंत पिता बुंदावन पटेल उम्र 23 वर्ष साकिन लाठुर थाना लाठुर जिला बलांगीर उडिसा का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर मोटर सायकल के पीछे मादक पदार्थ गांजा जैसा वस्तु रखना पाया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से कुल 8.200 किलो ग्राम कीमती 80,000 / रूपये तथा एक नग मोटर सायकल कीमती 40,000 रूपये कुल कीमती 1,20,000/ रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, धनुष निषाद आरक्षक अरूण कोमर्रा, अवध पटेल, टिकेश्वर यादव, अरविंद जाटवर एवं स्पेशल टीम के प्रधान आरक्षक अंगद राव, जयप्रकाश मिश्रा, यादराम ध्रुव रवि सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल