तालाब में समा गई दो मासूम जिंदगियां: सगे भाइयों की डूबने से मौत, मां की चीखों से गूंज उठा गांव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तालाब में नहाने गए दो सगे मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। बच्चे अपने दादा के दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे थे। घटना की सूचना पर पुलिस पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नरगोड़ा के लुदियापारा निवासी किशोर कुमार खरे के पुत्र ऋषभ कुमार खरे और रितेश कुमार खरे शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपने साथी निहाल के साथ गांव के नए तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों भाई अनजाने में गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे।

दौड़ता हुआ गांव पहुंचा दोस्त

घटना के समय उनके साथ मौजूद निहाल घबरा गया और जान बचाने के लिए तत्काल गांव की ओर दौड़ पड़ा। उसने परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग तालाब की ओर दौड़े। ग्रामीण जोगीराम सूर्यवंशी सहित अन्य लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों मासूमों की सांसें थम चुकी थीं।

मां का रो-रोकर बुरा हाल, गांव की आंखें नम

जैसे ही बच्चों की मौत की खबर गांव में फैली, पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सबसे दर्दनाक स्थिति बच्चों की मां की रही, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ घंटे पहले तक जिन बच्चों की किलकारियों से घर गूंज रहा था, उनके हमेशा के लिए बिछड़ जाने का दर्द मां सहन नहीं कर पा रही है।

परिजनों के अनुसार रविवार को बच्चों के दादा का दशकर्म कार्यक्रम होना था। इसी कारण बच्चों के पिता, जो रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं, गुरुवार को ही परिवार सहित गांव लौटे थे। परिवार अभी एक शोक से उबर भी नहीं पाया था कि अगले ही दिन दोनों मासूम बेटों की असामयिक मौत ने पूरे घर को गहरे सदमे में डाल दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: कुकदा डैम में डूबने से युवक-युवती की मौत, पिकनिक मनाने आए थे चार दोस्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button