दंतैल हाथी ने दंपति पर किया हमला, महिला की मौत, पति ने भागकर बचाई जान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दंतैल हाथी ने दंपत्ति पर हमला कर दिया है, जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं पति ने भागकर अपनी जान बचा ली है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वन कर्मी अलर्ट पर है। पूरा मामला कोरबा वन मंडल क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोरबा वन मंडल के श्यांग क्षेत्र में ग्राम बासीन से धान बीज लेने गिरारी जा रहे वृक्ष राम कंवर (55) अपनी पत्नी यादो बाई कंवर (50) का सामना दंतैल हाथी से हो गया। दोनों कुछ समझ पाते उससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से महिला यादो बाई नीचे गई और हाथी ने उसे पैरों से कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला के पति वृक्ष राम कंवर ने भाग कर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वनकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाथी के पहुंचने की खबर नहीं मिलने के कारण यह हादसा हुआ है। हाथी इलाके में काफी समय से विचरण कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग की टीम सक्रिय नहीं है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

गरियाबंद में घूम रहा दंतैल हाथी

पाण्डुका और महासमुंद वन क्षेत्र में हाथी पर रखी जा रही नजर

बता दें कि गरियाबंद जिले के पाण्डुका वन क्षेत्र में भी पिछले तीन चार दिनों से एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हालांकि वन कर्मी इस पर नजर बनाए हुए हैं और आसपास के गांव को अलर्ट किया जा रहा है। आज 10 जून को ME3 हाथी महासमुंद वन मंडल की ओर आगे बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी जीवतर और बकमा के जंगल में विचरण कर रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र के ग्राम धनसुली, जीवतर, परसदा, बकमा, कोना, खट्टी, केशव, बोरियाझर, कोसरंगी, झाल खमरिया, सिरखिडी, उमरदा, उरण, पतेरापाली, गौरखेडा, सोरिद, बन सिवनी, घोघी बहरा, लोहादि, कोडार, बंजारी, कौवाझर, तुमगांव के ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

पांडुका वन परिक्षेत्र में पहुंचा एम ई 3 दंतैल हाथी, इन गांवों में अलर्ट जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film