गायत्री शक्तिपीठ राजिम में गुरु पूर्णिमा धुमधाम से मनाया गया, यज्ञ और विभिन्न संस्कारों का हुआ आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गुरू का स्थान भगवान से भी ऊपर है क्योंकि भगवान से साक्षात्कार गुरु ही कराते हैं। जिन व्यक्ति के ऊपर गुरु की कृपा होती है उनको सारे देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। गुरू पूजन कार्यक्रम सहित पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ गायत्री शक्तिपीठ राजिम में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम गुरु वंदना लक्ष्मी साहू, लालिमा पटेल द्वारा आचार्य तुलाराम साहू, हेमंत साहू, संतोष साहू के संगीत के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।

यज्ञ का संचालन चंद्रलेखा गुप्ता मुख्य प्रबंध ट्रस्टी हिमांशु साहू ने किया। गुरु महिमा का गुणगान करते हुए चंद्रलेखा ने कहा कि गुरु शिष्य का संबंध अटूट होता है जिसमे श्रद्धा समर्पण होता है। शिष्य को गुरु के द्वारा बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। जिला समन्वयक टीकम साहू ने कहा कि वैदिक काल से ही गुरु का सम्मान किया जा रहा है। पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने जन जन तक गायत्री को पहुंचाया। साथ ही संस्कार परंपरा को स्थापित किया। यज्ञ के साथ ही नीलम साहू का जन्मदिन संस्कार मनाया गया। कुछ भाई बहनों का अन्नप्राशन संस्कार एवं मुंडन संस्कार कराया गया। अंत में श्रीफल देकर टोलियों की बिदाई की गई।

 

आज के कार्यक्रम में पवन कुमार गुप्ता, रामनारायण यदु, ताराचंद साहू, संतराम ध्रुव, सुभाष शर्मा, शेख लाल साहू, पूरन साहू, अशोक मिश्रा, रामकुमार, साधुराम, राजेंद्र नाग, महिला मण्डल से अंजली घाटगे, सीता साहू, गायत्री, रूखमणी सेन, दीपा साहू, अराधना नाग, रेणु पाड़े उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम के वार्डवासी चला रहे ‘‘पट्टा नहीं तो वोट नहीं का अभियान’’, मूलभूत सुविधा पाने वार्डवासी लगा रहे नेता-अधिकारीयों के चक्कर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल