तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला: एक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया है। इस घटना में युवक की मौत हो गई। हादसा कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम रतेसरा के पास हुआ। चारामा से कांकेर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर चारामा थाना पुलिस पहुंची। मृत युवक का सिर बुरी तरह से फट गया था और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। आसपास के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सूचना भिजवा दी है और युवक की शिनाख्त के लिए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल