देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म शताब्दी: नवापारा मंडल ने शीतलामाता मंदिर में की साफ सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

स्वचता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भाजपा नवापारा मंडल द्वारा नगर के शीतला माता मंदिर में साफ सफाई कर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म शताब्दी मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर की साफ सफाई कर घाट को पानी से धोया गया एवं नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

भाजपा मंडल नवापारा के अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने बताया कि पूरे देश में महारानी अहिल्या बाई होल्कर के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी विराट जीवनगाथा पर परिचर्चाएं हो रही है। इसी तारतम्य में प्रदेश भाजपा के निर्देश पर नवापारा मन्डल द्वारा भी गोष्ठी, महिलाओं का सम्मान, मुख्य पूजा स्थल मन्दिरों की सफाई का कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम की संरचना जिला अध्यक्ष श्याम नारंग द्वारा प्राप्त हुई। 

इसी कड़ी में नवापारा नगर के सामुदायिक भवन में गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे उनकी जीवनगाथा पर चर्चा की गई। बता दे कि महारानी एक महान मराठा शासिका थी। उन्होंने 1761 से 1795 तक मालवा राज्य की बागडोर संम्भाली। उन्होंने अपनी दूरदर्षिता ,न्यायप्रियता और परोपकारिता से लोगो के दिलो में एक विशेष स्थान बनाया था। उनके द्वारा किए गए समाज सुधार के कार्य के कारण इन्हे लोकमाता के रूप में भी जाना जाता हैं।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, पालिकाध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, सभापति एवं पार्षद गण रवि साहू, लोमेश्वरी साहू, सहदेव कंसारी, केकती सोनवानी, भारत सोनकर, पूजा कंसारी, जीना सुजीत निषाद, नम्मू ध्रुव, निर्मला धीरज साहू, सचिन सचदेव, जगेश्वर यादव, सिंटू सौरभ जैन, मुकुंद मेश्राम, राजू रजक, कैलाश तिवारी, संजीव टिंकू सोनी, गोपाल साहू, धनमती साहू, योगिता सिन्हा, संतोषी कंसारी, किरण सोनी, साधना सौरज, हर्षा कंसारी, गीता राजपूत, दुकलहिन साहू, अनिता देवांगन, पदमनी सोनी, अनुज ठाकुर, उमा कंसारी सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में निकाली गई ऐतिहासिक ‘‘सिंदूर यात्रा’’: बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल