इंस्टाग्राम पर प्यार: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सोशल मीडिया के जरिए युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान इंस्टाग्राम पर निलेश कुमार जायसवाल नामक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती को शादी का वादा किया। लगातार बातचीत और भरोसे के बाद आरोपी ने युवती को अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर तोरवा क्षेत्र के एक होटल में बुलाया।

पीड़िता का आरोप है कि होटल पहुंचने के बाद आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर 22 मई 2026 को थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निलेश कुमार जायसवाल (19 वर्ष) निवासी ग्राम जरेली, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति को शराब लेने भेजा, पत्नी की लूट ली इज्जत, परिचित युवक पर दुष्कर्म का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button