दंतैल हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वनकर्मियों ने किया अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-सुबह सैर पर निकली एक महिला को दंतैल हाथी ने कुचलकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया निवासी गायत्री राठौर (55 वर्ष) गुरुवार सुबह सैर पर निकली थी। इस दौरान एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दल से छूटे एक हाथी गुरुवार को रलिया गांव के करीब देखा गया था। गांव में हाथी आने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया।

इस दौरान जब हाथी रलिया गांव के सड़क पर था तब वहां सुबह सैर के लिए निकली गायत्री राठौर का सामना हाथी से हो गया। महिला हाथी को देखकर भागने लगी, तभी हाथी ने महिला को पकड़ लिया और उसे कुचल दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

दी गई तात्कालिक सहायता राशि

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल भी गांव पहुंच गया था। वन मंडल अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन के नियम के अनुसार परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।

गांव में कराई गई मुनादी

वन विभाग द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है। वहीं ग्रामीणों को जंगल से जाने के लिए रोका गया। बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी गांव और जंगल में विचरण कर रहे हैं। जिस वजह से आसपास के ग्रामीण दहशत में है।

गरियाबंद जिले में भी अलर्ट जारी

बता दें कि गरियाबंद जिले के पाण्डुका वन मंडल में भी तीन दंतैल हाथी विचरण कर रहे है। आज 08/08/2024 को तीनों दंतैल हाथी कक्ष क्रमांक 80 परिसर मुरमुरा में विचरण कर रहे है। ये हाथी फसलों को ज्यादा नुकसान कर रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए हैं। वन विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्राम फूलझर मुरमुरा में हाईअलर्ट जारी किया है साथ ही सांकरा, तौरेंगा, दिवना, विजयनगर आदि ग्राम के लिए अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में हाथियों का आतंक जारी, फिंगेश्वर क्षेत्र में 3 हाथी कर रहे विचरण, वन विभाग कर रहा अलर्ट

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल