तीन लाईन की कविता में 33 जिलों के नाम: प्रतिभागियों को बहुत आएगी काम, पढ़िए पूरी कविता…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर:- छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 5 नए जिले बनने के बाद कुल 33 जिले हो गए हैं। इसकी संख्या पहले 28 थी। इस बीच छत्तीसगढ़ के 33 जिलों को याद रखने का एक बेहतर तरीका सामने आया है, जिसके द्वारा प्रदेश के 33 जिलों के नाम को आसानी से याद रखा जा सकता है। इन जिलों के प्रथम अक्षर या फिर पूरा नाम मिलाकर एक छत्तीसगढ़ी में कविता सामने आयी है, जिसे याद कर सभी जिलों के नाम आसानी से दिमाग में रखा जा सकता है।
वैसे तो इस तरह के तरीके अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में देखने को मिलते हैं जिससे छात्रों को जिलों के नाम को सरल तरीके से लिखा और याद रखा जा सके।
पढ़िए पूरी कविता…
जब सर मोला दंतेवाड़ा लेगिस,
उहां बासु धम ले जामुन के बीजा ला उगावत रहिस
त बिलासपुर ले रेंगत गरियाबंद गेन।
तब सूरज के कहां ले सक्ति रहिस।
कांसा बर्तन म कोन कोरी कोर पेड़ा खैं,
ऐही बेरा बकरा दुबरा गिस।

ज – जशपुर
ब – बस्तर
सर – सरगुजा
मोला – मोहला मानपुर
दंतेवाड़ा – दंतेवाड़ा
बा – बालोद
सु – सुकमा
ध – धमतरी
म – मनेंद्रगढ़
जा – जांजगीर चाम्पा
मु – मुंगेली
न – नारायणपुर
बीजा – बीजापुर
बिलासपुर – बिलासपुर
गरियाबंद – गरियाबंद
सूरज – सूरजपुर
सक्ति – सक्ति
कां – कांगेर
सा – सारंगढ़ बिलाईगढ़
म – महासमुंद
कोन – कोंडागांव
कोरि – कोरिया
कोर – कोरबा
पेड़ा – पेन्ड्रा मरवाही गौरेला
खै – खैरागढ़ छुईखदान गंडई
बे – बेमेतरा
रा – रायपुर
ब – बलरामपुर
क – कवर्धा
रा – रायगढ़
दु – दुर्ग
ब – बलौदाबाजार
रा – राजनांदगांव

Related Articles

Back to top button