कार और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत: कार सवार महिला की मौत, 4 लोग घायल, तीन बार पलटकर सीधी हुई कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना कोरबा जिले का है।

जानकारी के अनुसार छुरी निवासी हीरानंद पंजवानी के बड़े भाई नानक पंजवानी पत्नी साधना और बेटे हितेश के साथ किसी काम से सोमवार की सुबह बिलासपुर गए थे। काम निपटाने के बाद मंगलवार की सुबह तीनों कार से लौट रहे थे। कार हितेश चला रहा था। ये ग्राम रजकम्मा के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक के साथ टक्कर हो गई।

तीन बार पलटकर सीधी हुई कार

बताया जा रहा है कि घटना इतना भीषण था कि कार तीन बार पलट कर फिर से सीधी खड़ी हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार कुलदीप सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी। वहीं बाइक में सवार महिला समेत कार सवार नानक पंजवानी, पत्नी साधना और बेटा भी घायल हो गए।

ईलाज के दौरान महिला की मौत

राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। एंबुलेंस के पहुंचने पर घायलों को उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। चार लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी, उन्हें कोरबा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान साधना की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक सड़क हादसे ने ले ली दो दोस्तों की जान, गुस्साये ग्रामीण बैठे धरने पर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल