तेजी से फैल रहा चिकनपॉक्स: 49 लोग आए हैं चपेट में, जानिए क्या है चिकनपॉक्स

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कोरोना की चौथी लहर का कहर कई देशों में जारी है। इसके संक्रमण को देखते हुए भारत में भी अलर्ट जारी कर किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में इन दिनों चिकनपॉक्स बीमारी कहर बरपा रहा है। जिले के गुरूर ब्लॉक के ग्राम चंदनबिरही में दो दिन में 49 लोग चिकनपॉक्स की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के 37 बच्चे व 12 ग्रामीण शामिल हैं।
सुरक्षा के मद्देजर और बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फिलहाल प्राथमिक शाला को शनिवार तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को शासकीय अवकाश रहेगा। इसलिए सोमवार को स्कूल खुलने का अनुमान है।
स्वास्थ्य विभाग की गांव में लगाई गई है ड्यूटी
बताया गया है कि स्थिति अगर सामान्य नहीं होगी तो आगे भी स्कूल को बंद रखने का निर्णय लिया जा सकता है। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्णय लिया गया है कि सामान्य स्थिति होने तक अस्थाई कैंप लगाया जाएगा। चिकनपॉक्स फैलने की जानकारी मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्राइमरी स्कूल पहुंचे। स्वास्थ्य संबंधित जरूरी टिप्स दी गई है।
गुरूर बीएमओ डॉ. जीएल रावटे ने बताया कि सब मिलाकर 35 से ज्यादा लोग चिकनपॉक्स की चपेट में आ चुके हैं। यह एक तरह का वायरल संक्रमण ही है। जो एक-दूसरे में फैलता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ड्यूटी गांव में लगाई गई है।
मार्च तक ज्यादा मिलते हैं चिकनपॉक्स के केस
विभाग के अनुसार अमूमन जनवरी से मार्च तक चिकनपॉक्स के केस मिलते ही है। किसी गांव में एक तो किसी गांव में 10 से ज्यादा लोग इसके चपेट में आते है। चिकनपॉक्स यानी छोटी माता का प्रकोप होने की वजह से कई गांव में होली पर्व भी नहीं मनाते। ब्लाॅक के बघमरा, अरमरीकला, सोरर, कनेरी, ठेकवाडीह, खर्रा, पुरूर, रमतरा, छेड़िया सहित कई गांवों में चिकनपॉक्स के केस मिले थे। ग्रामीण क्षेत्र में चिकनपाॅक्स को छोटी माता के नाम से जानते हैं। सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने बताया कि जनवरी से मार्च के बीच छोटे बच्चे ही ज्यादा प्रभावित होते है। वायरल इंफेक्शन की वजह से यह स्थिति बनती है। यह गंभीर नहीं है फिर भी सावधानी बरतें। जिला प्रशासन से अनुमति लेकर शनिवार तक छुट्टी करवाने का निर्णय लिया गया है।
जानिए, क्या है चिकनपॉक्स
आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि यह एयरबोर्न या कहे कि हवा के माध्यम से वायरस से फैलने वाली बीमारी है। इससे शरीर में दाना-दाना, फोड़े जैसे हो जाता है, जो दर्द करता है। यह खतरनाक संक्रामक बीमारियों में से एक है। चिकनपॉक्स एक संक्रामक रोग है यानी वायरल संक्रमण है, जो हर्पीस वेरीसेला-जोस्टर वायरस के कारण होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film