द केरला स्टोरी देखने युवतियों की उमड़ी भीड़ ,भाजयुमो का प्रयास लाया रंग,पढ़िये पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भाजयुमो नवापारा मंडल द्वारा नगर में स्थित गैलेक्सी सिनेमा में नगर की लड़कियो को आज द केरला स्टोरी फ़िल्म देखने के लिए आमंत्रित किया गया था । जिसमे नगर एवं आसपास से बड़ी संख्या में लड़कियां सम्मिलित हुई और फ़िल्म को गहराई से समझा । सभी मे एक सजगता दिखाई दी।

भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने बताया कि हिन्दू बहनों को जागरूक एवं जिहादियों से बचाने यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमे अंचल के युवतियों को नि शुल्क यह फिल्म दिखाई गई । नवापारा युवा मोर्चा ने युवतियों को मूवी द केरला  स्टोरी दिखाने के लिए सिनेमा घर के सभी टिकट बुक कर लिए थे, जिसके बाद करीब 500 युवतियों को उन्होंने यह मूवी दिखाई। मूवी देखने के बाद युवतियों का कहना है कि यह मूवी छात्राओं को समाज मे बुराई फैलाने वाले लोगों से सावधान रहने का संदेश देती है।यह एक प्रेरणात्मक फिल्म है इसे देख कर हर युवतियों को सजग और सतर्क हो जाना चाहिए ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक विजय गोयल, जिला मंत्री परदेशी साहू, भाजयुमो उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, महामंत्री द्वय सिंटू सौरभ जैन, गुलशन साहू, उपाध्यक्ष राजू रजक , अनुज राजपूत , भूपेंद्र सोनी , टिंकू सोनी, संजय साहू , रवि साहू , वरिष्ठ पार्षद बॉबी चावला , मायाराम साहू , दयालु राम गाड़ा , टी आर वर्मा, धीरज साहू ,कैलाश तिवारी, तरुण बाफना ,देवेंद्र सेन, दीपक साहू, द्विज साहू , चुम्मन साहू , होरी साहू, मुकेश निषाद , चेतन साहू ,सोहेंद्र साहू , शिल्लु देवांगन, गजेन्द्र कंसारी , नीता धीवर, पदमणी सोनी , ओम कुमारी साहू , अनिता देवांगन , मधु बाफना एवं अन्य कार्यकर्ताओ के साथ लगभग 500 की संख्या में बालिकाएं उपस्थित थी। भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहयोग के लिए साधुवाद कहा।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल