दर्दनाक हादसा – लिफ्ट में फंसकर युवक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर राजधानी में लिफ्ट में फंसकर एक युवक की मौत हो गई। घटना माना थाना क्षेत्र के देवपुरी थोक मार्केट की है। मृतक युवक का नाम प्रकाश यादव बताया जा रहा है। वह खमतराई भनपुरी का निवासी था। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, युवक देवपुरी थोक मार्केट में 52 नंबर दुकान सील एम्पोरियम में काम करता था। आज सुबह करीब 9 बजे वह गुड्स लिफ्ट में माल लोड कर ऊपर माले से नीचे लेकर आ रहा था। तभी उसका पैर लिफ्ट से फिसल गया और वह लिफ्ट के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल