भारतीय जनता युवा मोर्चा नवापारा मंडल में मुकेश निषाद को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, जिला भाजयुमो अध्यक्ष पिंटू साहू एवं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा नवापारा मंडल में सक्रिय युवा कार्यकर्ता मुकेश निषाद (मुक्कू) को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष मुकेश निषाद ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए वे सदैव संगठन के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य प्रत्येक युवा को राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जोड़ना एवं संगठन को और अधिक मजबूत एवं अभेद्य बनाना है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा युवा मोर्चा केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी कार्य करेगा। जरूरत पड़ने पर युवा मोर्चा सड़कों पर उतरकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।
मुकेश निषाद की नियुक्ति पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष पिंटू साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवापारा अंकित मेघवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इन्हे भी मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











