युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई महिला, लोगों ने युवक को दौड़ाया, बाइक छोड़कर फरार; वीडियो वायरल
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले के एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे की मां को एक युवक के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में माहौल गर्मा गया है। नाराज ग्रामीणों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामला कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
पति मजदूरी के लिए रहता है बाहर
जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चे के साथ रिसदा बस्ती में रहती है, जबकि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। कई बार वह बच्चे को भी अपने साथ ले जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला के घर एक युवक का लगातार आना-जाना था, जिससे बस्ती के लोग लंबे समय से नाराज थे।
ग्रामीणों का कहना है कि महिला की गतिविधियों के कारण मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था और विरोध करने पर वह गाली-गलौज व झगड़े पर उतारू हो जाती थी।
आपत्तिजनक वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी एक युवक बाइक से महिला के घर पहुंचा था। कुछ देर बाद इलाके के एक व्यक्ति को शक हुआ, जिसके बाद वह मोबाइल कैमरा ऑन कर घर की तरफ पहुंचा। आरोप है कि कमरे के भीतर महिला और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बढ़ती देख वह बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला।
वायरल वीडियो से बस्ती में बढ़ा तनाव
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई। बस्ती के लोगों का कहना है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था और कई बार समझाने के बावजूद स्थिति नहीं बदली।
ग्रामीणों ने महिला को बस्ती से हटाने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं का बच्चों और समाज पर गलत असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है।
युवक की बाइक जब्त, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार युवक की बाइक जब्त कर ली। वाहन नंबर के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवा रायपुर के पार्किंग परिसर में युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल-VIDEO











