विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर सुनी प्रधानमंत्री की बात, पांच निर्माण कार्यों की घोषणा

जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता भी दी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)राजिम :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने सिंधौरी ग्राम पंचायत पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर गांव के विकास के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सहजता से मेल-मुलाकात करते हुए उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा गांव के विकास में सभी की सहभागिता पर जोर दिया।

विधायक ने सुबह 11 से 11.30 बजे तक ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद ग्रामवासियों ने फूलमाला और गुलदस्ते से उनका स्वागत किया। इस दौरान रोहित साहू ने कहा कि वे भाषण देने नहीं, बल्कि गांव के लोगों के बीच बैठकर प्रधानमंत्री के विचार सुनने और उनसे संवाद करने आए हैं। प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच देशवासियों को जीवन में नई दिशा देने के साथ राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर

विधायक ने प्रधानमंत्री के संदेशों का उल्लेख करते हुए खाद्य तेल की खपत में 10 प्रतिशत कमी लाने की अपील की। महिलाओं से खानपान में संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वाद के फेर में अत्यधिक तेल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने पुराने समय की खानपान परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले घरों में दाई-डबका जैसी पारंपरिक सब्जियां बनती थीं, जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते थे।

उन्होंने कहा कि आज अनियमित खानपान और अधिक तेल के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। योग, व्यायाम और पैदल चलने को दिनचर्या में शामिल कर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग पर चिंता जताते हुए जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई। गोबर खाद का उपयोग कम होने से पारंपरिक कृषि पद्धतियां पीछे छूट रही हैं। प्राकृतिक खेती अपनाने से मिट्टी की उर्वरता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर ग्रामीणों ने जताई संतुष्टि

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवपुरुष बताते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी हुई है। उन्होंने सोने की कीमतों का उदाहरण देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने पहले ही देशवासियों को सोने की खरीद कम करने की सलाह दी थी। उस समय विपक्ष ने इस पर कटाक्ष किया, लेकिन देशहित में लिए गए निर्णय दूरगामी सोच पर आधारित होते हैं।

उन्होंने सरपंच डीगेश्वर साहू से कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासों की स्थिति पूछी। सरपंच ने बताया कि साय सरकार आने के बाद गांव के सभी 170 पुराने आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 281 नए आवास स्वीकृत हुए हैं। इस जानकारी पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर खुशी जताई।

पांच निर्माण कार्यों की घोषणा, जरूरतमंदों को सहायता

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने महावीर चौक और बाजार चौक में टीन शेड निर्माण, शीतला मंदिर के पास रंगमंच, महिला सामुदायिक भवन तथा प्राथमिक शाला के सामने रंगमंच निर्माण की घोषणा की। जय मां शारदा सेवा समिति को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। दिव्यांग लोकेश्वरी वर्मा के आवेदन पर 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, सरपंच डीगेश्वर साहू, उपसरपंच हेमलता साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष शशिशेखर शर्मा, बूथ अध्यक्ष धनेश्वर पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सोहन वर्मा, आश्रित साहू, सतीश देवांगन, हुलासराम साहू, देवेंद्र साहू, गोविंद वर्मा, सदाराम वर्मा, गायत्री वर्मा, कीर्ति वर्मा, ललिता ध्रुव, वार्ड पंच, ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह, विधायक रोहित साहू ने साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों का बढ़ाया मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल