मातम में बदली खुशियां : शादी के एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट मिला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शादी के एक दिन पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दूल्हे का शव होटल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। मामला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर के नेहरू पार्क क्षेत्र के रहने वाला युवक हंसराज अग्रवाल की शादी अंबिकापुर रहने वाली युवती के साथ तय हुई है। 29 जून को दोनों की शादी थी। दोनों परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। बुधवार की सुबह युवक अर्जेंट मीटिंग अंटेंड करने की बात कहते हुए घर से निकला।
होटल के कमरे में लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि युवक जमीन का कारोबार करता था। उसने 28 जून को आदित्य होटल में एक कमरा बुक कराया था। देर शाम तक हंसराज घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने फोन लगाया, लेकिन युवक फोन नहीं उठाया। पूछताछ के बाद परिजनों को पता चला कि हंसराज होटल में रूका हुआ है। परिजन तुरंत होटल के कमरे पहुंचे, जहां कमरा अंदर से बंद था और अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने दरवाजा खोला तो अंदर हंसराज की फांसी पर लटकी लाश मिली।

डायरी, पिस्टल और सुसाइड नोट बरामद
इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक के शव के पास कुछ डायरी और एक पिस्टल बरामद किया गया है। साथ ही सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में उसने पैसे के लेनदेन को आत्महत्या की वजह बताया है। बरामद डायरी में कई लोगों के साथ लेन-देन का भी जिक्र किया गया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक सट्टा भी खिलाता था।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को इसकी जानकारी दे दी। गुरुवार सुबह फॉरेंसिक टीम होटल पहुंची और कमरे में रखी सभी चीजों की जांच की। सिटी कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
आत्महत्या की अन्य खबरें भी पढ़े…

राजिम ब्रेकिंग: युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल