बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना पूरा दम दिखा रही आप पार्टी ने आज अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह नियुक्ति नेशनल जनरल सेक्रेटरी डॉ. सदीप पाठक, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने संयुक्त रूप से जारी किया है। इसमें पार्टी ने संगठन में बहुत सारे बदलाव किए हैं। पार्टी ने नए स्टेट जनरल सेक्रेटरी, स्टेट सेक्रेटरी, स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी, वीमेन विंग अध्यक्ष, यूथ विंग अध्यक्ष, आरटीआई विंग अध्यक्ष, लेबर विंग अध्यक्ष, लीगल विंग अध्यक्ष, राज्य मुख्य प्रवक्ता, राज्य प्रवक्ता, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा उपाध्यक्ष, लोकसभा संयुक्त सचिव, जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और जिला सचिव, मीडिया प्रभारी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से पदाधिकारी चुने गए। साथ ही साथ इन नियुक्तियों में सभी वर्गों को साधने का ख्याल रखा गया है।
छह लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली
मंगलवार को पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी ने बताया कि प्रदेश में लंबे समय से चल रहे सदस्यता अभियान के दौरान लगभग छह लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। प्रदेश कार्यकारिणी में आंकाक्षा सिंह, गोपाल साहू और आंनद प्रकाश मिरी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश महासचिव वंदूद आलम व प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह को बनाया गया है। राज्य मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी जयंत गायधने, युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर और महिला मोर्चा की जिम्मेदारी चंद्रमणि वर्मा को सौंपी गई है। उन्हें पार्टी ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश में सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी संजय गावेल मिली है। एसटी विंग बंसत कुजूर, एससी विंग धर्मदास भार्गव, ओबीसी विंग की जिम्मेदारी कमल कांत साहू मिली है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के समय आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष बने शीत चंद्राकर
प्रदेश कार्यकारिणी में अभनपुर क्षेत्र के शीत चंद्राकर को किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नियुक्ति पर अभनपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है। जिसमें प्रमुख रूप से अजय वर्मा, अभनपुर विस के पूर्व अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, शकुंतला माण्डले, रूखमणी साहू, राज यादव, संजय विश्वकर्मा आदि शामिल है। इस अवसर पर शीत चंद्राकर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी से उसे पूरी ईमानदारी के साथ किसान हित में काम करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा दोनों ने किसानों के साथ धोखा किया गया। 2023 में आप आदमी की पार्टी की सरकार बनेगी, तो किसानों को साथ लेकर चलेगी।
Chhatisgarh Appointment 25 Apr State Chhatisgarh Appointment 25 Apr District