त्योहार की खुशियों के बीच मातम: महानदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में पसरा मातम
आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दिवाली त्योहार के बीच मगरलोड थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां महानदी किनारे स्थित एक इमली के पेड़ पर 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। त्योहार की खुशियों के बीच हुई इस घटना से परिजनों सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना धमतरी जिले के ग्राम डाभाकी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम डाभा निवासी नागेंद्र उर्फ गोलू निषाद, पिता सालिक निषाद, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे महानदी किनारे स्थित बसान इमली के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। युवक ने साड़ी को फाड़कर फंदा बनाया था।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। युवक ने आखिर किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पारिवारिक, व्यक्तिगत या अन्य किसी कारण से जुड़ा मामला है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल इस घटना के पीछे की वास्तविक वजह रहस्य बनी हुई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो पाएगा। त्योहार के दिन गांव के एक युवक की इस तरह मौत से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











