नवापारा ब्रेकिंग: होटल बुकिंग के नाम पर 90 हजार की ठगी, छह बार में खाते से उड़ाए 90,249 रुपये

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर आ रही है, जहां पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन की तैयारी कर रही 20 वर्षीय युवती ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हो गई। गूगल पर होटल की तलाश के दौरान शुरू हुआ संपर्क ऐसा जाल साबित हुआ कि होटल की बुकिंग तो नहीं हुई, लेकिन बुकिंग के नाम पर युवती से छह अलग-अलग किस्तों में कुल 90,249 रुपये ऐंठ लिए गए। रकम वापस मिलने का भरोसा देकर बार-बार भुगतान कराया गया। ठगी का एहसास होने पर युवती ने गोबरा नवापारा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, सदर रोड नवापारा निवासी तोषिबा सिन्हा 7 अक्टूबर 2026 को पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए होटल बुक करने हेतु गूगल पर सर्च कर रही थीं। इस दौरान उन्हें SKS Beach Hotel Spa नाम से एक वेबसाइट दिखाई दी। वेबसाइट पर दिए गए व्हाट्सऐप नंबर पर दोपहर करीब 1.45 बजे संपर्क करने पर दो दिन के कमरे का किराया 14 हजार रुपये बताया गया। इसके बाद भेजे गए क्यूआर कोड पर युवती ने 7 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।

अलग-अलग किस्तों में ठगे रुपए

युवती के अनुसार, बुकिंग नंबर मिलने के बाद जब उन्होंने रसीद मांगी, तो सामने वाले ने बाद में रसीद भेजने की बात कही। इसके बाद होटल प्रतिनिधि ने अलग-अलग तकनीकी कारण बताकर दोबारा भुगतान करने को कहा। हर बार यह भरोसा दिलाया गया कि पहले भेजी गई रकम वापस कर दी जाएगी। इसी विश्वास में युवती ने 7,049 रुपये, 14,049 रुपये की दो किस्तें, 28,099 रुपये और 19,999 रुपये का भुगतान कर दिया।

इस तरह छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन में युवती के कुल 90,249 रुपये चले गए। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर भी न तो होटल की बुकिंग कराई गई और न ही पैसे लौटाए गए। खुद को ठगा महसूस करने के बाद युवती ने 12 अक्टूबर को पुलिस में आवेदन देकर संबंधित मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मामले में मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

Snapchat पर प्यार का मायाजाल! राजिम क्षेत्र के युवक ने युवती बनकर प्रेमजाल में फंसाया, UPI से 65 हजार की ठगी, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल