गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई: 91 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, बस और आइस बॉक्स बना गांजा तस्करी का जरिया
ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक गांजे की सप्लाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग दो मामलों में 91.592 किलो गांजा जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 45 लाख 79 हजार 600 रुपए बताई गई है। कार्रवाई थाना गरियाबंद और थाना मैनपुर पुलिस ने अलग-अलग की।
पहले मामले में थाना गरियाबंद पुलिस को 4 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि महेश बस क्रमांक CG 04 EA 0634 के जरिए गांजे का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड पहुंचकर बस की तलाशी ली। बस की पीछे की डिक्की में रखी 5 जूट की बोरियों से 7 पैकेट में 67.842 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 33 लाख 92 हजार 100 रुपए है।

पूछताछ में पुलिस ने शमसुद्दीन पिता शेख छोटे (41), निवासी हमीरपुर उत्तर प्रदेश, हाल रायपुर और आशोक यदू (32), निवासी देवभोग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने गांजा भजन धुरवा (35), निवासी देवभोग, हाल बलरामपुर, जिला कालाहांडी ओडिशा से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस ने भजन धुरवा को भी गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में 67.842 किलो गांजे के अलावा 137.300 किलो चावल से भरी 5 जूट की बोरियां, करीब 15 लाख रुपए कीमत की बस, 1.50 लाख रुपए कीमत का ऑटो और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
आइस बॉक्स के अंदर गाँजा भर कर तस्करी
वहीं दूसरे मामले में थाना मैनपुर पुलिस को सूचना मिली कि देवभोग-रायपुर बस में सवार एक यात्री गांजा लेकर रायपुर जा रहा है। पुलिस टीम ने मां शारदा बस को रोककर संदिग्ध यात्री की तलाशी ली। उसके सामान में नीले-सफेद कार्टन और थर्माकोल आइस बॉक्स के अंदर रखे दो पैकेट से 23.750 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 11 लाख 87 हजार 500 रुपए बताई गई है।
आरोपी की पहचान दामोदर मेहेर (40), निवासी नकटीगुड़ा, थाना जुनागढ़, जिला कालाहांडी ओडिशा के रूप में हुई। उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 91.592 किलो गांजा, 5 जूट की बोरियों में 137.300 किलो चावल, बस, ऑटो और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B)(II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई को अहम सफलता माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद में गांजा तस्करी का खुलासा: 6.43 लाख का गांजा जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार











