गरियाबंद में गांजा तस्करी का खुलासा: 6.43 लाख का गांजा जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर गांजा ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 10.663 किलोग्राम अवैध गांजा समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं। मामला इंदागांव थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने की नाकाबंदी कर की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को थाना इंदागांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों में दो पुरुष और एक महिला ओडिशा से इंदागांव की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही इंदागांव की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। पुलिस टीम ने इंदागांव के आगे सुभाष दुकान के सामने संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोककर पूछताछ की।

सीट के नीचे छिपाकर रखा था गांजा

पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों की सीट के नीचे गांजा छिपाकर रखा मिला। पहली मोटरसाइकिल से 5.423 किलोग्राम और दूसरी मोटरसाइकिल से 5.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस तरह कुल 10.663 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इसके अलावा पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 6,43,150 रुपये आंकी गई है।

आरोपियों की पहचान कमलेश सिंह (32 वर्ष), देवेंद्र सिंह (21 वर्ष) और पूनम सिंह पति देवेंद्र सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बंगवार कॉलोनी जिला शहडोल मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्कूटी में छिपाकर ला रहे थे गांजा, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; कुल 10.52 लाख रुपए की सामग्री जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button