दीपावली पर मेकाहारा अलर्ट! 24 घंटे चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं, दो दिन बंद रहेंगी ओपीडी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :– दीपावली के त्योहार के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं, आगजनी और अन्य आकस्मिक घटनाओं को देखते हुए राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में अलर्ट जारी किया गया है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने और मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि जरूरी दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक चिकित्सा सामग्रियों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखा जाए। इसके साथ ही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को बिना देरी उपचार मिल सके, इसके लिए डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ को तैयार रहने कहा गया है। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या गंभीर दुर्घटना की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।

8 और 9 नवंबर को ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद

दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवकाश के चलते मेकाहारा अस्पताल की नियमित ओपीडी सेवाएं दो दिनों तक बंद रहेंगी। 8 नवंबर को रविवार और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश होने के कारण मरीजों को इन दोनों दिनों में सामान्य ओपीडी में उपचार की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत 24 घंटे संचालित रहेंगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को आवश्यकतानुसार तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

7 नवंबर को सामान्य रहेगी ओपीडी, 10 नवंबर से फिर शुरू होंगी नियमित सेवाएं

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, 7 नवंबर को छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी के दिन ओपीडी का संचालन सामान्य रूप से किया जाएगा। इसके बाद 8 और 9 नवंबर को ओपीडी बंद रहेगी। वहीं, 10 नवंबर मंगलवार से अस्पताल की नियमित ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।

अस्पताल प्रबंधन ने त्योहार के दौरान मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि ओपीडी बंद रहने के बावजूद आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जिला अस्पताल गरियाबंद में जटिल मामलों में मिली सफलता, माता और शिशु दोनों सुरक्षित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल