शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। रक्षाबंधन के दिन मंदिरहसौद इलाके में 10 बदमाशों ने 2 बहनों से गैंगरेप किया था। ताजा मामला जशपुरनगर से आ रही है। यहां पर्यटन स्थल घुमाने के बहाने बगीचा ला कर, बलरामपुर की शिक्षिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार पड़ोसी जिले की एक महिला शिक्षक को आरोपित सद्दाम खान और इम्तियाज अंसारी, पर्यटन स्थल घुमाने का झाँसा देकर, बगीचा ले आये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपित भाग निकले। बलरामपुर की शिक्षिका को आरोपित सद्दाम खान और इम्तियाज अंसारी घुमाने के लिए जयपुरनगर पर्यटन स्थल पर पहुंचे थे। महिला शिक्षिका है जो की बलरामपुर में पदस्थ है। इस दौरान दोनो ने महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म कर फिर शिक्षिका को वही छोड़ मौके वारदात से भाग निकले।

पुलिस ने दोनो आरोपितो किया गिरफ्तार
बगीचा के थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर आरोपित सद्दाम खान और इम्तियाज अंसारी के विरुद्ध धारा 294, 506, 323 और 376 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपितो की तलाश की जा रही थी। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोनो आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।

रायपुर में 2 बहनों के साथ गैंगरेप : 10 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी भाजपा नेता का बेटा निकला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल