रायपुर और नवा रायपुर में स्थानीय अवकाश की तारीख बदली, अब इस दिन रहेगी छुट्टी

गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग का फैसला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर शहर और नवा रायपुर सहित बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश की पूर्व निर्धारित तारीख में बदलाव किया गया है। अब 9 नवंबर को घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर उसके स्थान पर 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग और बस्तर जिला प्रशासन द्वारा संशोधित आदेश जारी किए गए हैं।

देवउठनी एकादशी पर छुट्टी

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रायपुर शहर एवं नवा रायपुर अटल नगर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

दरअसल, शासन ने पहले 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में राज्य सरकार द्वारा इसी दिन गोवर्धन पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया। इसके तहत 9 नवंबर का स्थानीय अवकाश निरस्त कर 20 नवंबर को निर्धारित किया गया है। हालांकि, इस दिन बैंक, कोषालय और उप कोषालय खुले रहेंगे। इन संस्थानों पर स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा।

बस्तर जिले में भी बदली छुट्टी की तारीख

इसी तरह बस्तर जिले में भी जिला प्रशासन ने स्थानीय अवकाश को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को तुलसी विवाह के पावन अवसर पर संपूर्ण बस्तर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। पूर्व में जिला प्रशासन ने 11 फरवरी 2026 को जारी आदेश के माध्यम से 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था।

नए आदेश के तहत 9 नवंबर के स्थान पर अब 20 नवंबर को तुलसी विवाह के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, इस दिन भी बस्तर जिले के सभी कोषालय एवं उप कोषालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

कर्मचारियों को मिलेगा स्थानीय अवकाश का लाभ

शासन और जिला प्रशासन के इस फैसले से रायपुर, नवा रायपुर और बस्तर जिले के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश का लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को दिवाली का तोहफा, बढ़ी छुट्टीयां, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल