रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, तड़के 5 बजे कई ठिकानों पर एक साथ दबिश, अपराधियों के उड़े होश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस ने शनिवार तड़के व्यापक छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में 31 अक्टूबर को सुबह 5 बजे उत्तर, मध्य और पश्चिम जोन के अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ पुलिस टीमों ने दबिश दी।

इस दौरान सैकड़ों पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीमों ने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, पूछताछ और जांच की। साथ ही बाहरी राज्यों से आकर रहने वाले लोगों और किरायेदारों की जानकारी जुटाकर उनके दस्तावेजों एवं पुलिस सत्यापन की स्थिति की जांच की गई।

छह संवेदनशील इलाकों में एक साथ पहुंची पुलिस

विशेष अभियान के तहत उत्तर जोन में थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के रामनगर स्थित बीएसयूपी कॉलोनी और थाना पंडरी क्षेत्र के दलदल सिवनी स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में कार्रवाई की गई।

वहीं मध्य जोन में थाना तेलीबांधा क्षेत्र की लभांडी बीएसयूपी कॉलोनी और सुभाष नगर के देवरपारा में पुलिस टीमों ने जांच की। पश्चिम जोन में थाना टिकरापारा क्षेत्र के बोरियाखुर्द स्थित बीएसयूपी कॉलोनी तथा थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र के लालपुर स्थित देवारडेरा में एक साथ दबिश दी गई।

बाहरी लोगों और किरायेदारों की जुटाई जानकारी

अभियान के दौरान पुलिस ने संबंधित इलाकों में निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी जानकारी जुटाई। दूसरे राज्यों से आकर रहने वाले लोगों के विवरणों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा किरायेदारों की जानकारी लेकर यह भी जांच की गई कि उनका पुलिस सत्यापन कराया गया है या नहीं।

पुराने अपराधियों को दी गई सख्त चेतावनी

पुलिस टीमों ने पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे और निगरानी में रखे गए व्यक्तियों की गतिविधियों की भी जांच की। ऐसे लोगों को अपराध से दूर रहने और कानून का पालन करने की कड़ी समझाइश दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकरण में जांच या पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को तत्काल उपस्थित होकर सहयोग करना होगा।

न्यायालय के लंबित वारंटों की भी हुई तामिली

इस दौरान कानून व्यवस्था की निगरानी के साथ न्यायालय द्वारा जारी लंबित वारंटों की तामिली पर भी ध्यान दिया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न प्रकरणों में जारी वारंटों की तामिली की। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

त्योहारों से पहले अलर्ट मोड में रायपुर रेंज पुलिस, थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश; बाजारों व संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल