भीषण सड़क हादसा: मनीष ट्रेवल्स की बस पलटी, मौके पर अफरा-तफरी मची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास रात 10 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मनीष ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 07-9655 शनिवार रात करीब 10 बजे नेलसनार थाना क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस बीजापुर से दुर्ग की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ने से बस सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

घायल अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही भैरमगढ़ और नेलसनार से सुरक्षा बलों की टीमें मौके पर पहुंचीं। जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया गया।

भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रमेश तिग्गा ने बताया कि घायलों को फिलहाल नेलसनार अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मरीजों के पहुंचते ही तत्काल उपचार शुरू किया जाएगा। फिलहाल बस पलटने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, महिला-बच्चों समेत कई घायल; शराब पार्टी के बाद कार रेसिंग का शक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल