नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, परिचित युवक ने बहला-फुसलाकर घर के बाहर ले गया, दोस्तों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके परिचितों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। मामला बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार घटना 11 अप्रैल की रात की है। पीड़िता को उसके एक परिचित नाबालिग युवक ने घुमाने के बहाने घर से बाहर बुलाया और बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पहले से मौजूद उसके चार अन्य साथियों के साथ मिलकर सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद 12 अप्रैल की सुबह भैरमगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अंकित परबुलिया, लक्ष्मीनाथ लेकाम, सुनील परबुलिया और जातवेद मोड़ियाम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया है।

पीड़िता अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद पीड़िता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

रंग लगाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, कमरे में ले जाकर पांच युवकों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button