नवजात शिशु की हत्यारिन मां गिरफ्तार : कारण जानकर चौक जाएंगे आप….

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) कुरूद :- आज सुबह तालाब किनारे मिली नवजात शिशु की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। नवजात ही हत्या करने वाली कोई और नहीं, बल्कि उसकी मां ही है। जिसने उसे 9 माह कोख में रखा और जन्म के सातवें दिन मार डाला। दरअसल कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में मंगलवार सुबह तालाब के पानी में एक नवजात शिशु की लाश देखी गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
चंद घटों में सुलझाई गुत्थी
नवजात बच्चे के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद दीपा केंवट ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग जांच, शव पंचनामा, घटना स्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण, गवाहों का कथन, पीएम रिपोर्ट पर नवजात शिशु को पानी में फेंक कर हत्या करना पाये जाने पर नवजात शिशु के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर नवजात शिशु की मां दिनेश्वरी बंजारे ने नवजात शिशु की हत्या करने के लिये तालाब के पानी में फेंकना स्वीकार किया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा नवजात शिशु की मृत्यु पानी में डूबने से हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख भी किया गया है।
मां ने बताई हत्या की वजह
आरोपी मां ने बताया कि शारीरिक कमजोरी के कारण दोबारा गर्भवती होने से बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी। परिवार वालों के दबाव में दूसरी संतान को इसी 20 मार्च को जन्म देना एवं दोनो बालकों के पालन पोषण में परेशानी होने के कारण नवजात शिशु की हत्या करने के लिये तालाब के पानी में फेंकने का कबूलनामा किया है। इस पर आरोपी दिनेश्वरी बंजारे, पति हरीश कुमार बंजारे के विरूद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

तालाब में मिली नवजात लाश : रात में मां के साथ सोया था अचानक गायब : सुबह मिली लाश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल