रायपुर में चरित्र शंका को लेकर विवाद: मकान मालिक की गला दबाकर हत्या; आरोपी किराएदार गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवा रायपुर इलाके में किराएदार ने मकान मालिक की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि पत्नी से अवैध संबंध के शक में विवाद के दौरान किराएदार ने मकान मालिक का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद का है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्राम गनौद निवासी वेद राम साहू (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू (25 वर्ष) पिता नरेंद्र कुमार धीवर ग्राम धमनी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर का निवासी है।

बताया गया है कि आरोपी पिछले एक-दो वर्षों से वेद राम साहू के मकान में किराए पर रहकर ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक को अपनी पत्नी और किराएदार के बीच अवैध संबंध होने का शक हुआ। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और कहासुनी होती थी।

विवाद के बाद गला दबाने का आरोप

घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी बढ़कर हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान पुरुषोत्तम धीवर ने वेद राम साहू का गला दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद राखी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों तथा परिजनों से पूछताछ की।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायलय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। हत्या के पीछे के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा ब्रेकिंग: शारीरिक संबंध से इनकार पर महिला की हत्या, बीयर बोतल से सिर पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button