कुरूद पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा, आज से 22 मई तक सुनाएंगे गौरीशंकर महादेव की कथा, कथा स्थल जाने यहां मिल रही निःशुल्क बस सेवा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मां चंडी की नगरी कुरुद में पहली बार कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। यहां 16 से 22 मई तक गौरीशंकर महादेव की कथा का आयोजन रखा गया है। कथा से पहले आयोजन समिति के संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो कुरूद के विभिनन मार्गों से होकर मां चंडी मंदिर पहुंची और जलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विराम हुई।

बता दें कि बुधवार को शाम 4 बजे रायपुर से कथा वाचक प्रदीप मिश्रा बस स्टैंड पहुंचे जहां विधायक चंद्राकर, आयोजक परिवार और नगरवासियों ने उनका भव्य रूप से स्वागत किया। सुरक्षागत कारणों से श्री मिश्रा अपने वाहन से नही उतरे व श्रद्धालुओं का अभिवादन कर सीधे चंडी मंदिर पहुंच माता का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद वे जलेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर आयोजक द्वारा दिये गये निवास स्थान पहुंचे।

विभिन्न संघ-संगठनों ने किया स्वागत

कलश यात्रा में नगर व क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण आगुवाई की। पं. प्रदीप मिश्रा का स्वागत झलक पाने लोग आतुर थे। अनेकों जगह मंच तैयार कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा को महज एक किलोमीटर की सफर तय करने में तीन घण्टे लग गये। नगर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। आज कथा वृद्धि विहार भरदा चौक राजिम रोड के पास 10 एकड़ के क्षेत्रफल में तैयार किये गये पंडाल में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी।

नवापारा से निःशुल्क बस की रहेगा सुविधा

कथा स्थल में पहुंचने के लिए नवापारा सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस सेवा प्रारंभ की गई है, जो 16 मई से 22 मई तक कुरुद कथा स्थल जाने के लिए सुबह 8 बजे नवापारा शहर के बस स्टैण्ड के पास उपलब्ध रहेगी। श्री संकट मोचन सुंदर कांड जन कल्याण समिति द्वारा माता रानी ट्रेवल्स के बसों की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष ललित पांडे ने बताया कि जिन भक्तों को इस कथा में शामिल होना है, वे सुबह 8 बजे बस स्टैण्ड के पास पहुंचकर बस में अपनी जगह सुरक्षित कर लें बस फूल होते हुए कथा स्थल कुरुद के लिए तत्काल रवाना होगा। इसी तरह अभनपुर से भी निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

कुरूद में पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा कल से, नवापारा से प्रतिदिन मिलेगी निःशुल्क बस सेवा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल