भाई को डूबता देख बहन ने लगाई पानी में छलांग, गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत, परिवार में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाई बहनों की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन महुआ बिनकर वापस घर लौटते समय तालाब में नहाने गए थे, लेकिन दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम में दोनों के शव को बाहर निकाला। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। घटना जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कलिया निवासी जितेंद्र दास के बच्चे विष्णुदास 9 वर्ष और योगिता दास 12 वर्ष रविवार को जंगल गए थे। महुआ बिनकर वापस आते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। नहाते समय विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबते देख बहन योगिता उसे बचाने के लिए तुरंत तालाब में कूद गई। पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों बच्चे खुद को संभाल नहीं सके। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में डूब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग और गांव लोग मिलकर बच्चों को ढूंढने लगे, लेकिन वे नहीं मिले। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मासूम भाई-बहन की एक साथ मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

क्रशर खदान के गड्ढे में डूबा 13 वर्षीय बालक, दोस्त को बचाने उतरा था पानी में, खुद डूबा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button