भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत, लाइव वीडियो आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कुरुद बायपास पर तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का खौफनाक दृश्य कैद हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र का है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, ग्राम बिरेझर निवासी लोकेश साहू (37) बिरेझर पुलिस चौकी में साफ-सफाई का काम करता था। बुधवार को वह बाइक से अपने निजी काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर उसे बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर
दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में लाल रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर मुड़ता हुआ दिखाई देता है। इसी दौरान एक ओर से आ रही बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाती है। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर जाता है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
ब्रेकिंग: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, LIVE VIDEO आया सामने










