दर्दनाक हादसा: मां-बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की मासूम की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रात के समय घर में सो रही मां और उसकी करीब डेढ़ साल की बेटी को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। घटना में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केकराखोली का है।

जानकारी के अनुसार, नरशु मरकाम की पत्नी संतोषी मरकाम अपनी करीब डेढ़ वर्षीय बेटी मनस्वी के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान बच्ची अचानक रोने लगी। मां की नींद खुली तो उन्होंने बिस्तर पर सांप देखा। इसी दौरान सांप ने संतोषी को भी डस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में मां-बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने जांच के बाद डेढ़ वर्षीय मनस्वी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संतोषी का अस्पताल में इलाज जारी है। मासूम की अचानक मौत से परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करैत सांप के डसने की बात आई सामने

परिजनों के मुताबिक, बच्ची और उसकी मां को डसने वाला सांप करैत था। रात में बिस्तर पर सांप के पहुंचने और मां-बेटी के सर्पदंश का शिकार होने से परिवार में दहशत का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक हादसा: जमीन पर सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button