पत्नी से अफेयर के शक में युवक की हत्या, चाचा-भतीजे ने टंगिया से काटा, सीमेंट पोल से बांधकर तालाब में फेंका शव, दोनों गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पत्नी के साथ प्रेम संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले युवक पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ली और फिर सबूत मिटाने के इरादे से शव को सीमेंट के पोल से बांधकर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने चाचा-भतीजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र का है।

14 नवंबर को अचानक लापता हुआ था युवक

मामला ग्राम बेमता का है। यहां रहने वाले धनेश पाल का 22 वर्षीय बेटा पुरुषोत्तम पाल 14 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3.30 बजे बेमता ईंट भट्ठे के पास से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 15 नवंबर को पिता धनेश पाल ने तिल्दा-नेवरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की।

पत्नी से प्रेम संबंध का शक

पुलिस जांच में सामने आया कि गांव में रहने वाला शंकर पाल उर्फ राजू (38 वर्ष) अपनी पत्नी और पुरुषोत्तम पाल के बीच प्रेम संबंध होने का संदेह करता था। इसी बात को लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका था। घटना वाले दिन पुरुषोत्तम को शंकर पाल और उसके भतीजे किशन यादव उर्फ पिंटू (20 वर्ष) के साथ देखे जाने की जानकारी सामने आई। मृतक के दोस्तों और चश्मदीदों से मिले सुराग के बाद पुलिस का शक दोनों पर गहराने लगा।

टंगिया से सिर और गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसमें आरोपियों ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, शंकर पाल और उसके भतीजे किशन यादव ने मिलकर पुरुषोत्तम पर टंगिया से सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

सीमेंट पोल से बांधकर तालाब में फेंका शव

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को सीमेंट के पोल से बांध दिया और ग्राम बेमता स्थित मंजरी डबरी तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तालाब से शव बरामद किया। शव पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले। घटनास्थल पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम यूनिट की टीम ने भी जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

टंगिया, डंडा और मोबाइल फोन जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टंगिया, मृतक का डंडा और मृतक सहित दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3), 103(1), 238(क), 61(2)(क) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पत्नी ने की पूर्व सरपंच की हत्या, कुल्हाड़ी से गले और सिर पर किया ताबड़तोड़ वार, 10 साल पहले पति को भी उतारा था मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल