घर में घुसकर युवक का अपहरण, मां के सामने मारपीट कर ले गए, 3 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में दिनदहाड़े अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो स्कॉर्पियो में सवार तीन बदमाश एक घर में घुसे और युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसका अपहरण कर लिया। घटना के दौरान घर में मौजूद मां चीखती-चिल्लाती रह गई, जबकि आरोपी युवक को जबरन वाहन में डालकर भाग निकले।

लैलूंगा थाना क्षेत्र का मामला

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के मुड़ागांव रामनाथपुर का है।

13 लाख रुपए को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिवप्रसाद बंजारा ने पुलिस को बताया कि 10 मई की दोपहर पवन साहू, विष्णु साहू और नरेंद्र साहू दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार होकर उसके घर पहुंचे और उसके 26 वर्षीय पुत्र रवि नारायण बंजारा का जबरन अपहरण कर लिया। बताया गया कि आरोपियों ने घर में घुसते ही 12 लाख रुपये के लेन-देन का हवाला देते हुए रवि बंजारा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के समय युवक की मां भी घर में मौजूद थी। आरोपियों ने रवि को जबरन वाहन में बैठाया और झारखंड की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए लैलूंगा पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर झारखंड के रांची रवाना किया गया। पुलिस टीम ने रैपिड एक्शन लेते हुए झारखंड में दबिश दी और अपहृत रवि नारायण बंजारा को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित छुड़ा लिया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी और युवक के बीच धान खरीदी-बिक्री को लेकर पैसों का विवाद चल रहा था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 14 एमयू 1197 और जेएच 01 डीवी 6413 को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन साहू (30), विष्णु साहू (22) और नरेंद्र साहू (27) निवासी थाना लापुंग जिला रांची, झारखंड के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पद्मश्री फूलबासन का अपहरण करने की कोशिश, ऐसे पकड़ में आए आरोपी, पुलिस कर रही पूछताछ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button