गरियाबंद में सड़कों पर दौड़ रही थी स्कूली बच्चों की बाइक, पुलिस ने पकड़कर परिजनों को बुलाया थाने, कार्रवाई को लेकर…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्कूल की छुट्टी होते ही तेज रफ्तार में सड़कों पर दोपहिया वाहन दौड़ाने वाले नाबालिग अब पुलिस के निशाने पर हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गरियाबंद जिले की पुलिस ने विशेष सतर्कता अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों के बाहर निगरानी कर दोपहिया वाहन चलाते नाबालिगों को पकड़ा गया। पुलिस सभी को वाहनों सहित थाने लेकर पहुंची और उनके परिजनों को बुलाकर कड़ी समझाइश दी।

स्कूलों के बाहर पुलिस की निगरानी

पुलिस ने बताया कि देवभोग थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों में छुट्टी के बाद पुलिस ने निगरानी अभियान चलाया। इस दौरान तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चलाते हुए निकल रहे नाबालिगों को रोककर उनके वाहन थाने लाए गए। इसके बाद उनके अभिभावकों को थाना बुलाया गया और बच्चों के वाहन चलाने के खतरों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने नाबालिगों और उनके परिजनों को बताया कि कम उम्र में मोटर वाहन चलाना बच्चों की जान के लिए खतरनाक है। तेज रफ्तार और अनुभव की कमी के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

पुलिस ने बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समझाइश देकर वाहनों को छोड़ दिया। हालांकि, यह भी स्पष्ट कर दिया कि दोबारा नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए दिया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें वाहन उपलब्ध कराने वाले वाहन स्वामी और परिजन भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।

अभिभावकों से पुलिस की अपील

देवभोग पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या अन्य मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सबसे पहले परिवार की है। पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि सड़क सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे सख्ती की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पर्यटन स्थलों और सड़कों पर गरियाबंद पुलिस की सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वालों 10 लोगों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल