रायपुर में 28 को निकलेगी गणेश झांकी: शाम 6 बजे से कई मार्ग रहेंगे बंद, इन वैकल्पिक रास्तों का करें उपयोग

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने आम नागरिकों से की अपील

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में 28 सितंबर 2026 को गणेश झांकी चल समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। झांकी शारदा चौक से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक जाएगी।

झांकी चल समारोह के दौरान आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्सन और पार्किंग की व्यवस्था जारी की है। शाम 6 बजे से झांकी मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

यातायात पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को शाम 6 बजे से झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल झांकी में शामिल वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अति आवश्यक कार्य होने पर निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

टाटीबंध की ओर से आने वाले वाहन

टाटीबंध से महोबा बाजार, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक और शास्त्री चौक की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-1 होते हुए पचपेड़ी नाका मार्ग का भी उपयोग किया जा सकेगा। इसी तरह भनपुरी की ओर से आने वाले वाहन फाफाडीह चौक, रेलवे स्टेशन चौक और तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा फाफाडीह चौक से शास्त्री चौक, कालीबाड़ी और पचपेड़ी नाका की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।

तेलीबांधा की ओर से आने वाले वाहन तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा कालीबाड़ी मार्ग से भी आवागमन किया जा सकेगा। वहीं पचपेड़ी नाका की ओर से आने वाले वाहन पचपेड़ी नाका चौक से टिकरापारा चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना, शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर आवागमन कर सकेंगे।

इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

झांकी चल समारोह के दौरान शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक, आश्रम तिराहा से शारदा चौक/जयस्तंभ चौक, सुभाष नगर चौक से मौदहापारा होते हुए जयस्तंभ चौक, फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना, बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना तथा कंकालीपारा से सदर बाजार-कोतवाली मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। पंडरी की ओर से आने वाले श्रद्धालु मल्टीलेवल पार्किंग और रजबंधा मैदान की गलियों में वाहन पार्क कर सकेंगे। सिविल लाइन की ओर से आने वाले वाहन शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान और सुभाष स्टेडियम के किनारे निर्धारित स्थानों पर पार्क किए जा सकेंगे। टिकरापारा और कालीबाड़ी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम और गांधी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

गुढ़ियारी और समता कॉलोनी की ओर से आने वाले श्रद्धालु भैंसथान मैदान और जवाहर मार्केट पार्किंग का उपयोग कर सकेंगे। वहीं सुंदरनगर और रायपुरा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है।

निर्धारित पार्किंग में रखे गाड़ियां

यातायात पुलिस की अपील है कि 28 सितंबर को शाम 6 बजे से गणेश झांकी चल समारोह के दौरान निर्धारित डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों में सहयोग करें। इससे झांकी में शामिल श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहेगी।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि 28 सितंबर को शाम 6 बजे से गणेश झांकी चल समारोह के दौरान निर्धारित डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन न ले जाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों में सहयोग करें। पुलिस के अनुसार निर्धारित व्यवस्था का पालन करने से झांकी में शामिल श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नहीं डिगी आस्था : गरियाबंद में भारी बारिश के बीच हुआ गणपति विसर्जन; 54 साल पुरानी परंपरा के साथ भावुक हुई बप्पा की विदाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button