लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस टीम ने शुरू की जांच, ये बातें आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले के एक लाज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लॉज के एक कमरे से युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार धमतरी के CG05 रेस्टोरेंट एवं लॉज में रविवार को 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पिंकी मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी कवर्धा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवती 24 सितंबर से लॉज में ठहरी हुई थी। कमरे से उसका शव बरामद होने के बाद लॉज प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।

कोतवाली पुलिस के साथ FSL की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए। । युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। FSL टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं पुलिस पूरे रेस्टोरेंट और लॉज परिसर की भी बारीकी से जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग सामने आ सकें।

फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के संचालक और कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। युवती के लॉज में पहुंचने, वहां ठहरने के दौरान उसकी गतिविधियों और मौत से पहले की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार युवती धमतरी में रहने वाले किसी युवक से मिलने आई थी। मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल युवती की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर में युवती की संदिग्ध मौत: प्रेमी के घर फंदे पर मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button