गरियाबंद ब्रेकिंग: सांप काटने से युवती की मौत, जिले में सांप काटने से कई लोगों की हो चुकी है मौत

बारिश के मौसम में जमीन पर नहीं सोने और मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी जाती है

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में सांप के काटने से एक नाबालिग युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है युवती अपने कमरे में जमीन पर सो रही थी, इसी दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। मामला जिले के देवभोग क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र ग्राम लदरा की रहने वाली 17 वर्षीय युवती दिव्या ध्रुव को बीती रात जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों के अनुसार दिव्या रात को अपने कमरे में जमीन पर सो रही थी। इस दौरान तड़के सुबह जहरीले सांप ने काट लिया। सांप का जहर युवती के शरीर में फैल गया। सुबह परिजन युवती को उठाने पहुंचे। युवती जब नहीं उठी तो सांप के काटने का पता चला। जिसके बाद परिजन युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के अनुसार सांप का जहर युवती के शरीर में फैल गया था। सही समय पर उपचार न मिलने के कारण युवती की मौत हो गई है। इधर हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है। इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि गरियाबंद जिले में 8 अगस्त को करैत सांप के काटने से मां-बेटी की मौत हो गई थी। पूरा मामला फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम भसेरा का है। पढ़िए पूरी खबर

सांप काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े

बता दें कि सांप काटने पर झाड़-फूंक या बैगा-गुनिया के चक्कर में न पड़कर बिना देर किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकीय सलाह लेना चाहिए। सांप काटने की घटनाएं ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में अधिक होती है। बहुत से ग्रामीण जमीन पर सोते हैं। इससे उनके सर्पदंश के शिकार होने की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।

अस्पतालों में इलाज मौजूद

वहीं जहरीले सांप के काटने पर अस्पतालों में इलाज मौजूद है। एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन से सांप के जहर को पीड़ित के शरीर से कम किया जाता है। सर्पदंश से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार ग्रामीणों को बारिश के मौसम में जमीन पर नहीं सोने और मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी जाती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

सर्पदंश: गरियाबंद में जहरीले सांप के काटने से दो सगे भाई-बहन की हुई मौत, एक युवक का उपचार जारी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल