CGPSC ने टाला इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन, 20 सितंबर से शुरू होनी थी प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत होने वाली दस्तावेज जांच और इंटरव्यू प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। आयोग के मुताबिक, 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होंगे। नई तारीखों का ऐलान आयोग बाद में करेगा। हालांकि, स्थगन की वजह को लेकर आयोग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
राज्य सेवा परीक्षा-2025 के जरिए प्रदेश के 20 विभागों में 265 पदों पर भर्ती की जानी है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर आयोग ने 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए पात्र घोषित किया था। तय कार्यक्रम के अनुसार 20 सितंबर से अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच शुरू होनी थी, जिसके बाद अलग-अलग तारीखों में इंटरव्यू आयोजित किए जाने थे।
अब आयोग के नए आदेश के बाद अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार करना होगा। दस्तावेज जांच और इंटरव्यू की संशोधित समय-सारिणी बाद में जारी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए











