प्रशासनिक लापरवाही पर कार्रवाई: प्रधानपाठक की एक वेतन वृद्धि रोकी गई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले के विकासखंड मगरलोड़ में प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानपाठक की एक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड के जांच प्रतिवेदन के बाद यह कार्यवाही की गई है।

जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला जामली (विकासखंड मगरलोड़) के प्रधानपाठक डेवेश कुमार साहू के खिलाफ शासकीय दस्तावेजों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड़ के जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि शाला परिसर से सत्र 2017-18 से 2025-26 तक की 02 पाठकान पंजी और सत्र 2024-25 से 2025-26 तक की 02 बालकान पंजी गुम या चोरी हो गई हैं।

शासकीय अभिलेखों के गायब होने पर संबंधित प्रधानपाठक को पदीय दायित्वों के प्रति घोर उदासीनता और लापरवाही का दोषी माना गया, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त हिदायत के साथ शास्ति स्वरूप श्री साहू की आगामी 01 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

फर्जी डिग्री से बने शिक्षक 19 साल बाद नपे, इन 8 प्रधानपाठकों की बर्खास्तगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button