नवापारा ब्रेकिंग: चलती ट्रैक्टर से कूदा चालक, दुकान में घुसा रेत लोड वाहन, मची अफरा-तफरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मंगलवार दोपहर शहर के सबसे व्यस्त गंज रोड स्थित पंजवानी चौक के पास रेत से लोड ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर दुकानों के बीच जा घुसा। हादसे के दौरान मौके पर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए। गनीमत रही कि इस भयावह हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान के सामने लगा लोहे का शेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर क्रमांक CG05AS1920 इंदिरा मार्केट की ओर जा रहा था। इसी दौरान पंजवानी चौक के पास किसी युवक ने चालक को मारने के लिए दौड़ा। खुद को बचाने की कोशिश में चालक ने ट्रैक्टर रोकने की बजाय चलती गाड़ी से ही छलांग लगा दी। चालक के कूदते ही रेत से भरा ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और सीधे सड़क किनारे स्थित बुक डिपो और कपड़े की दुकानों के बीच जा फंसा।

हादसे के वक्त सड़क पर भीड़ अपेक्षाकृत कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रैक्टर कुछ फीट और आगे बढ़ जाता, तो कई लोग उसकी चपेट में आ सकते थे। ट्रैक्टर के दुकानों की ओर बढ़ते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े।

लोहे का शेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे में दुकानों के सामने लगा लोहे का शेड बुरी तरह टूट गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बाद में दूसरे इंजन की मदद से रेत भरी ट्रॉली को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद लोहे के एंगल में फंसे ट्रैक्टर इंजन को बाहर निकाला गया।

लोगों में दिखा आक्रोश

इधर, स्थानीय व्यापारियों और लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही ने कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। उनका कहना है कि ट्रैक्टर को नियंत्रित करने की बजाय चलती गाड़ी से कूद जाना बेहद गैरजिम्मेदाराना हरकत थी। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर शहर में भारी वाहनों की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार विद्युत पोल से टकराई, 13 वर्षीय बालक की मौके पर दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button