अभनपुर में पेट्रोल नहीं मिलने से नाराज युवकों ने की कर्मचारियों से मारपीट, गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पेट्रोल नहीं मिलने से नाराज युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट की। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की, फिर कुछ देर बाद साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम ठेलकाबांधा निवासी पीड़ित शिवा यादव ने अभनपुर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 16 मई 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपने साथी अजय यदु और योगेश्वर साहू के साथ भारत पेट्रोल पंप में ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान बिजली बंद थी। तभी ठाकुर राम साहू अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल में पहुंचे और अलग डिब्बे में पेट्रोल भरने की बात कही।

कर्मचारियों ने बिजली आने के बाद पेट्रोल देने की बात कही, जिससे आरोपी भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने अश्लील गालियां देते हुए कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की और धमकी देकर वहां से चले गए।

10 मिनट बाद लौटे, फिर मचाया तांडव

शिकायत के मुताबिक करीब 10 मिनट बाद ठाकुर राम साहू, भोज सेन और पुरुषोत्तम ध्रुव अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचे। आते ही उन्होंने कर्मचारियों को गालियां देना शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में योगेश्वर साहू के सिर, चेहरे और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अजय कुमार यदु के सीने, सिर और मुंह पर चोट लगी। शिवा यादव को भी मामूली चोटें आई हैं।

आरोपियों पर केस दर्ज, गिरफ्तार

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पेट्रोल-डीजल संकट की अफवाह से मचा हड़कंप: नवापारा, अभनपुर और गरियाबंद समेत कई जिलों में पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, पुलिस बल तैनात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button