नवापारा ब्रेकिंग: शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगा ले गया, फिर किया शारीरिक शोषण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा-राजिम:- नवापारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया था। इसके बाद शादी का झूठा वादा करके उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग को भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नवापारा में गोबरा बस्ती के रहने वाले पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग नातिन ने किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई है। उसे किसी ने बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद गुम इंशान का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की।
परिजनों ने आशंका जताई है कि राजू उर्फ देवेंद्र साहू उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने लड़की और लड़के दोनों की तलाश के लिए मुखबिर को एक्टिव किया। लगातार पताशाजी के दौरान मुखबिरी से सूचना मिली कि आरोपी को गरियाबंद में देखा गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद नवापारा पुलिस की एक टीम गरियाबंद पहुंची और आरोपी राजू उर्फ देवेंद्र साहू (20 वर्ष) को पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने उसके पास से नाबालिग लड़की को भी बरामद किया।
शादी कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए
पूछताछ में राजू ने बताया कि दोनों ने गरियाबंद के शिव मंदिर में शादी कर पति-पत्नी के रूप में गरियाबंद के ग्राम आमदी में रह रहे थे। इस दौरान आरोपी ने नाबालिक के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोपी ने नाबालिग जानते हुए भी उससे शादी की एवं उससे दुष्कर्म किया। जिसपर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 366 376(ढ) और 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय रायपुर रवाना किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक गुलाब कुमार सिन्हा महिला आरक्षक कुमारी गिरजा चंद्राकर, विजय साहू नगर सैनिक सूरज साहू आरक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और भी खबरे :-

मुख्यमंत्री ने किया शहरी योजनाओं का विस्तार, जानिए क्या क्या मिलेंगी सुविधाये

राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन : प्रधानमंत्री 1 जुलाई को करेंगे मिशन का शुभारंभ

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल