मुक्तिधाम के पास मिली युवती की लाश: हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस, देखे वीडियो…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुक्तिधान के पास एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश 3-4 पुरानी बताई जा रही है। युवती काले रंग का जींस और टी-शर्ट पहनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मामला बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र का है।
औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था शव

जानकारी के अनुसार पलारी क्षेत्र के ग्राम कौड़िया के मुक्तिधान में डबरी किनारे एक युवती का शव मिला है। औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। उसके एक हाथ के आधे हिस्से को कुत्तों ने खा लिया है। इसके अलावा चबूतरे से लेकर डबरी तक घसीटने के निशान हैं। साथ ही पास में खून ही खून फैला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या की गई होगी।
जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। उसके बाद फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सिर पर किसी भारी चीज से मारने के निशान हैं। पुलिस युवती की हत्या की आशंका जता रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

हत्या की अन्य खबरे भी पढ़े…

प्रेमिका की हत्या कर तालाब किनारे फेंकी लाश : मुक्तिधाम के पास मिली थी लाश जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल