पिकअप ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, 10 साल के बच्चे की मौत, मां सहित युवक गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और एक युवक गंभीर रूप से गंभीर घायल हो गया हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार पंडरीपानी निवासी जमुना कोरवा अपने बेटे सतीश और गांव के एक परिचित के साथ इलाज के लिए पंडरीपानी से बगीचा अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान तहसील चौक के पास झारखंड से पौधे लेकर रायपुर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्कूटी सवार तीन लोगों को निजी वाहन से बगीचा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 10 वर्षीय सतीश को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल जमुना कोरवा और स्कूटी चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

डीजल टैंकर ने 6 साल के बच्चे को कुचला, दुकान से आइसक्रीम खरीदकर घर लौट रहा था मासूम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल